Ferozepur News

सबसे बड़ी इनसानियत – शिक्षाविद राज किशोर कालड़ा अध्यक्ष सोशल वैल्फेयर सोसायटी,फाजिल्का।

सबसे बड़ी इनसानियत

प्यार, मुहब्बत, भाईचारा, सामंजस्य, नैतिकता, सदाचार व सहनशीलता किसी भी धर्म की शिक्षा का मूल आधार है। इन मानवीय मूल्यों से वंचित मनुष्य चाहे किसी भी धर्म का कितना बड़ा अनुयायी क्यों न हो, वास्तव में वह इंसान कहे जाने के योग्य नहीं है। जहां आधुनिक मनुष्य ने जिंदगी के प्रत्येक क्षेत्र में उन्नति की है, वहीं धर्म के क्षेत्र में भी पीछे नहीं रहा। धर्म के अनुयायियों ने धाॢमक विश्वास की प्राप्ति के लिए आलीशान धाॢम स्थलों का निर्माण किया है, जिसमें धाॢमक महापुरुषों के नाम से जुड़े विशेष्ज्ञ दिवसों को बड़ी धूमधाम से मनया जाता है। ये सब कुछ करने के बाद भी नैतिक मूल्यों में इतनी गिरावट आ गई है कि मनुष्य के मानवीय चेहरे के पीछे छिपी करूपता, हैवानियत को भी मात दे रही है। आधुनिक इंसान पैसे की दौड़ में इस कदर धंस चुका है कि दीन-दुखियों के दर्द सुनने या जानने का उसके पास कोई समय नहीं है। सडक़ पर पड़े जख्मी के पास से इस तरह से गुजर जाता है, जैसे कोई घटना हुई ही न हो। लालसाओं ने मनुष्य को इस कदर अंध कर दिया है कि वह इसकी पूॢत के लिए प्रत्येक अमानवीय कार्य करने के लिए तैयार हो जाता है। ऐसे कार्य करने वाले कौन स धर्म के पुजारी हो सकते हैं। इन लोगों ने धर्म को व्यापार बना लिया है। इसके लिए राम, रहीम, अल्लाह, वाहेगुरू पैसा ही है। पैसे की खातिर ये लाग प्रत्येक वह धिनौना कार्य करने को तैयार हो जाते हैं, जिससे उन्हं धन की कमाई होती है। भाईयों को भांति एक स्थान पर रहने वाले लोगों की भावनाओं को भडक़ा कर एक दूसरे के खिलाफ करना नित्य का खेल है। ऐसे लोगों का इंसानियत से दूर का भी कोई वासता नहीं है।

इन लोगों में स्वार्थ इतना भर गया है कि इन्हें अपनों से कोई वास्ता नहीं रहा। फिरौती की रकम लेने के लिए मासूम बच्चों को अगवा कर कत्ल कर देना, इंसानियत के नाम पर धब्बा है। दहेज के लोभी इंसानियत की सभी सीमाएं पार करते जा रहे हंै।

कोई भी, किसी भी धर्म को माने, पर वास्तविक में इंसानियत ही सबसे बड़ा धर्म है। इंसान अपने जीवन में जितनी चाहे उन्नति कर ले, पर उसकी वास्तविक पहचान उसके मानवीय गुणों में ही है। लोगों के ह्रदय में उन्हीं का मान व सम्मान होता है, जिनमें इंसानियत का वास होता है।

 

शिक्षाविद राज किशोर कालड़ा

अध्यक्ष सोशल वैल्फेयर सोसायटी                                                                                                                                                            बस्ती हजूर ङ्क्षसह

फाजिल्का।

मो. 94633-01304

 

Related Articles

Back to top button