Ferozepur News

शिव सैना युवा मोर्चा पंजाब के नेताओं ने केन्द्र सरकार एवं हरियाणा के मुख्यमंत्री का फूंका पूतला

शिव सैना युवा मोर्चा पंजाब के नेताओं ने केन्द्र सरकार एवं हरियाणा के मुख्यमंत्री का फूंका पूतला

मामला हरियाणा में दलित परिवार को जिंदा जलाए जाने का

दोषियों पर कार्रवाई ना होने पर पंजाब एवं हरियाणा के मुख्यमंत्री का घेराव करने की चेतावनी

shiv sena burn effigy in fzr

फिरोजपुर, 2-10-2015 : रमेश कश्यप :  हरियाणा में दलित परिवार को जिंदा जला दिए जाने के विरोध में शिव सैना युवा मोर्चा पंजाब के कार्यकर्तओं ने केन्द्र सरकार एवं हरियाणा के मुख्यमंत्री के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान संस्था नेताओं ने नारेबाजी करते हुए केन्द्र सरकार व हरियाणा के मुख्यमंत्री का पूतला भी फूंका। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए संस्था के अध्यक्ष रवि पहलवान ने बताया कि शिव सैना केन्द्र सरकार के रावण राज के खिलाफ अपनी आवाज हमेशा बुलंद करती रहेगी। उन्होंने कहा कि अगत दलितों के हत्यारों को गिरफ्तार करके कड़ी सजाऐें ना दी गई तो मोर्चा चंडीगढ़ स्थिथ पंजाब के मुख्यमंत्री व हरियाणा के मुख्यमंत्री का घेराव करेगी। उन्होंने कम संख्या लोगों को सरकार की गल्त नीतियों के खिलाफ एकजुट होकर आवाज बुलंद करने के लिए अपील की। मालूम हो कि इस अर्थी फूंक प्रदर्शन में विभिन्न समाज सेवी एवं धार्मिक संस्थाओं के नेताओं ने हिस्सा लिया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष लखा, ब्लाक अध्यक्ष विक्की तेजी, युवा नेता रैंबो, सुच्चा सिंह, हरप्रीत सिंह हांडा, सैमूअल तेजी, सरुप, पाला सिंह, किशोर सिंह, विजय कुमार, जगतार संधू आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button