Ferozepur News

राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पंजाब ग्रामीण बैंक द्वारा गांव बाजीदपुर में समारोह आयोजित  

500फिरोजपुर 8 मार्च( शिव राम) पंजाब ग्रामीण बैंक द्वारा राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर गांव बाजीदपुर में एक समारोह आयोजित किया गया। समारोह में महिलाआं को सैल्फ हैल्प ग्रुप बनाकर अपना रोजगार शुरू करने एवं बैंकों की ओर से दिए   जाने वाले ऋण एवं सबसिडी योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की गई। पंजाब ग्रामीण बैंक के चेयरमैन बी.एस. रैना ने अपने सम्बोधन मंे कहा कि महिलाओं ने समाज के प्रत्येक क्षेत्र में बड़ी सफलताएं हासिल की हैं और एक स्वस्थ समाज के निर्माण में बढ़ चढ़ कर योगदान डाला है। बैंक का मनोरथ सैल्फ हैल्थ ग्रुप बना कर उनको आत्म निर्भर बनाया जाए और इस दिशा में काम करते हुए बैंक द्वारा 269 सैल्फ ग्रुपों की 1076 महिलाअ को अढ़ाई करोड़ रूपए के बैंक लोन दिए गए हैं। 1310 महिलाओं पर आधारित 131 नए सैल्फ हैल्प ग्रुप बनाए गए हैं और 96सैल्फ हैल्प ग्रुपां के सहयोग से 960महिलाओं को ऋण उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। किसानांे एवं महिलाओं के लिए बैंक द्वारा चलाई जा रहीं योजनाओं के बारे मं जानकारी दी गई। नाबार्ड चीफ मैनेजर ऐ.के. पसरचा ने बताया कि महिलाओं को आत्म निर्भर बनाकर ही हम समाज एवं देश को विकसित कर सकते हैं। महिलाएं समाज का धुरा होती हैं और महिलाओं के बिना समाज की कल्पना नहीं की जा सकती। प्रवक्ता सुशांत सेतिया ने समाज में फैली भ्रूण हत्या कुरीति के विरूद्ध कटाक्ष करते हुए कहा कि हमारे धर्म ग्रन्थों में महिलाओं को उच्च दर्जा प्रदान किया गया है लेकिन समाज कुरीतियों के मार्ग पर चल रहा है। इस अवसर पर बैंक मैनेजर पवन जिन्दल, आरके शुक्ला, सरवजीत सिंह, डेयरी विकास विभाग के बीर प्रताप सिंह, संदीप अग्रवाल, अनीता, वीरम ढींगड़ा सहित कई गणमान्य शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button