Ferozepur News

भाजयुमो का केजरीवाल पर हमला, 300 यूनिट बिजली मुफ्त को बताया पत्थर का गुड

2022 के विधानसभा चुनावो में पंजाब में भाजपा की सरकार बनेगी: अभिषेक धवन

भाजयुमो का केजरीवाल पर हमला, 300 यूनिट बिजली मुफ्त को बताया पत्थर का गुड
-2022 के विधानसभा चुनावो में पंजाब में भाजपा की सरकार बनेगी: अभिषेक धवन-

भाजयुमो का केजरीवाल पर हमला, 300 यूनिट बिजली मुफ्त को बताया पत्थर का गुड
फिरोजपुर , 30.6.2021: आम आदमी पार्टी द्वारा पंजाब में 300 यूनिट बिजली मुफ्त देने की घोषणा को भाजपा युवा मोर्चा ने इसे केजरीवाल का पत्थर का गुड़ करार किया है। भाजयुमो के प्रांतीय उपाध्यक्ष अभिषेक धवन व सचिव आशुतोष तिवाड़ी ने छावनी स्थित भाजपा नेता अविनाश गुप्ता के निवास पर पत्रकारो को सम्बोधित करते हुए कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पंजाबियो से लुभावने वादे कर सत्ता हथियाना चाहते है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल झूठ का पुलिंदा है, जिसे पंजाब की जनता कभी भी सत्ता पर नही बैठाएगी।
अभिषेक धवन ने कहा कि दिल्ली में मोहल्ला क्लीनिको का इन दिनो जनाजा निकला हुआ है । कोविड-19 के दिनो में केजवरीवाल सरकार को दिल्ली निवासियो को संभालना मुश्किल हो गया था और अब जरूरत से ज्यादा ऑक्सीजन लेकर पंजाब सहित अन्य राज्यो में लोगो को मौत के घाट उतरवा दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि केजरीवाल की टीम बिना योजना के काम करती है। उन्होंने दावा किया कि 2022 के विधानसभा चुनावो में पंजाब में भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा 117 सीटो पर चुनाव लडऩे की घोषणा के बाद अकाली दल, कांग्रेस और आप को अपनी नैया डूबती हुई दिखाई दे रही है।
प्रदेश सचिव आशुतोष तिवाड़ी ने कहा कि गुटखा साहिब पकडक़र झूठी कसमे खाने वाले कैप्टन अमरिन्द्र सिंह को सत्ता व महल का प्रेम ले डूबा है और उनके दर्शन पंजाब की जनता को दुर्लभ हो गए है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेसी विधायक ज्यादातर नशो, रेत माफिया सहित अन्य धंधो मेंं पडक़र जनता की सुध लेने की बजाय अपने खजाने भरने में लगे हुए है।
आशुतोष ने कहा कि भाजयुमो द्वारा चुनावो की तैयारी हेतू बूथ स्तर पर युवाओ की कमेटिया तैयार की जाएगी और हिन्दू-सिख भाईचारे के बल पर पंजाब की जनता भाजपा को सत्ता में लाएगी। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलो द्वारा किसान आंदोलन को भडक़ाने के अनेको प्रयास किए जा रहे है, लेकिन पंजाब का किसान अमन प्रिय है और वह नेताओ की बातो में आने वाला नही है। पंजाब के किसानो के लिए मोदी सरकार ने जो प्रयास किए, उतने आज तक किसी सरकार में नही हुए है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button