Ferozepur News

फिरोजपुर रेल मंडल में दिनांक 14.09. 2020 से 28.09.2020 तक राजभाषा पखवाड़ा मनाया जा रहा

फिरोजपुर रेल मंडल में दिनांक 14.09. 2020 से 28.09.2020 तक राजभाषा पखवाड़ा मनाया जा रहा

फिरोजपुर रेल मंडल में दिनांक 14.09. 2020 से 28.09.2020 तक राजभाषा पखवाड़ा मनाया जा रहा

फिरोजपुर, 15.9.2020:  फिरोजपुर मंडल में दिनांक 14.09. 2020 से 28.09.2020 तक राजभाषा पखवाड़ा मनाया जा रहा है | इस क्रम में दिनांक 14.09.20 को हिंदी दिवस के अवसर पर राजभाषा पखवाड़ा का उद्घाटन श्री राजेश अग्रवाल तथा अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री भूपेंद्र प्रताप सिंह ने दीप प्रज्वलित करके किया | इसके पश्चात मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति, फिरोजपुर की ऑनलाइन बैठक आयोजित की गई जिसमें राजभाषा प्रगति की समीक्षा की गई | ऑनलाइन बैठक में सभी शाखा अधिकारी एवं कर्मचारियों ने भाग लिया |

अपर मंडल रेल प्रबंधक ने बताया कि इस पखवाड़े के दौरान कर्मचारियों के लिए हिंदी निबंध प्रतियोगिता, वाक प्रतियोगिता, हिंदी टिप्पणी, प्रारूप लेखन प्रतियोगिता एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन ऑनलाइन किया जाएगा | उन्होंने बताया कि रेल के बारे में बच्चों को बताने के लिए श्री एम. एस. लाखा ने पंजाबी भाषा में एक पुस्तक “रेल की कहानी” लिखा था जिसका अनुवाद बाद में हिंदी भाषा में किया गया एवं इस दौरान इसका विमोचन किया गया |

राजभाषा अधिकारी श्री विजेंद्र कुमार ने बताया कि 14 सितंबर, 1949 को संविधान सभा द्वारा हिंदी को राजभाषा घोषित किया गया तथा 1953 से 14 सितंबर को प्रतिवर्ष हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है|

मंडल रेल प्रबंधक ने बताया कि भारत वर्ष में सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा हिंदी है तथा विश्व में तीसरी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है | इसकी व्यापकता एवं सार्थकता को पूरे विश्व ने सराहा है | हिंदी भाषा के अंदर अन्य भाषा के शब्दों को समाहित कर लेने की विशेषता है | इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अधिक से अधिक हिंदी भाषा में कार्य करें |

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button