Ferozepur News

फिरोजपुर के सांसद शेर सिंह घुबाया ने विभिन्न गांवों का दौरा करके लोगों की समस्याऐं सुनी

लोग प्रदेश के विकास को अकाली-भाजपा सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे है:घुबाया
फिरोजपुर के सांसद शेर सिंह घुबाया ने विभिन्न गांवों का दौरा करके लोगों की समस्याऐं सुनी
चुनावों के दौरान अकाली-भाजपा सरकार पर दिखाए विश्वाल के लिए लोगों का किया धन्यावाद

GHUBAYA TOURING TO VILLAGES

फिरोजपुर :(रमेश कश्यप ) : July 19, 2015:  प्रदेश में सर्व पक्षीय विकास करवाकर अकाली-भाजपा सरकार ने पंजाब को एक नई पहचान दिलवाई है। अकाली-19, भाजपा सरकार ने अपने छोटे से शासन काल में प्रदेश में इतना विकास करवाया है, जिनता की कांग्रेस सरकार अपने 60 वर्ष के शासन काल के दौरान भी नहीं करवा सकी। अकाली-भाजपा की विकास लहर से प्रभावित होकर आज प्रदेश का हर वर्ग सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहा है, क्योंकि लोग अब यह अच्छी तरह से जान चुके है कि पंजाब का विकास सिर्फ और सिर्फ अकाली दल बादल के शासन में ही संभव है। उक्त उद्गार आज फिरोजपुर के सांसद शेर सिंह घुबाया ने जिले के लोगों की समस्याओं को जानने एवं चुनावों के दौरान लोगों की ओर से अकाली-भाजपा पर दिखाए गए विश्वास केलिए लोगों का धन्यावाद करने के लिए विभिन्न गांवों का दौरा करने के दौरान लोगों के भारी जनसमूह को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। मालूम हो कि इस दौरान विभिन्न गांवों में लोगों ने सांसद शेर सिंह घुबाया का हाल डालकर जोरदार स्वागत किया।

सांसद घुबाया ने कहा कि सीमावर्ती जिला फिरोजुपर के विकास की बात करते हुए कहा कि कोई समय था कि फिरोजपुर विकास क्षेत्र में पूरी तरह से पिछ चुका था, लेकिन आज अकाली-भाजपा सरकार ने इस सीमावर्ती क्षेत्र में लोगों को हर प्रकार की सुविधाऐं उपलब्ध करवाई है, तांकि यहां के लोगों को किसी भी प्रकार की दिक्कत ना हो। उन्होंने कहा कि आने वाले कुछ समय में जिला फिरोजपुर को प्रदेश का नंबर एक जिला बनाया जाऐगा। स.घुबाया ने कहा कि उनका एक मात्र उद्देश्य है कि जिला फिरोजपुर के लोगों को वह हर सुविधा उपलब्ध हो, जोकि महा नगरों के लोगों को मिलती है और इस उद्देश्य को पूरा करने के लिए वह दिन-रात यत्न कर रहे है। स.घुबाया ने लोगों को विश्वास दिलाया कि आज जिन समस्याओं से लोगों ने उन्हें अवगत करवाया है, उसे वह जल्द से जल्द हल करवाने की कोशिश करेगे और यदि क्षेत्र के किसी भी व्यक्ति को किसी प्रकार की दिक्कत आती है तो वह उनसे और उनके परिवारिक सदस्यो के साथ किसी भी समय संपर्क कर सकते है। वह हमेशा उनकी सेवा के लिए अग्रसर रहेंगे। इस मौके पर सांसद शेर सिंह घुबाया के साथ अन्य के अलावा जुगराज सिंह कटौरा चेयरमैन, बलवंत सिंह चेयरमैन, अमरिन्द्र सिंह छीना, जसविन्द्र सिंह उर्फ जिम्मी संधू, अमरिन्द्र सिंह छिना, दिलबाग सिंह विरक आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button