Ferozepur News

पुलिस कार्यवाही से नाराज दुकानदारो ने सुखबीर के आगमन पर बंद किया बाजार, बादल भडक़े

तरूण जैन, फिरोजपुर
    संसदीय चुनावों में रिकार्ड तोड़ वोटो से जीतने के बाद ईद का चांद बन चुके सुखबीर सिंह बादल ने पहली बार फिरोजपुर की जनता को दर्शन दिए। सुखबीर का यह दौरा जनता के दिलो में कई तरह के सवाल खड़े कर गया। पहला सवाल तो सुखबीर बिना कोई प्रोजैक्ट लिए खाली हाथ फिरोजपुर आ गए और वहीं सभी लीडरों की तरह रटारटाया भाषण दे गए कि पीजीआई जल्द बनवाएंगे और कैंट वासियों को काले कानून से आजादी दिलवाएंगे।
    जैसे ही सुखबीर का सिटी के दिल्ली गेट के बाजारो में काफिला जाने लग तो पता चला है कि  पुलिस ने कुछ बजारो में खड़े व्हीकलो को साइड पर करवाना शुरू कर दिया ताकि काफिला आसानी से गुजर सके। ऐसा होने से बाजार में ग्राहको का आवागमन कम हो गया और दुकानदारो में रोष पाया गया। जिसके चलते उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली से परेशान होकर दुकाने बंद कर दी। वहीं उनमें सुखबीर के बिना किसी प्रोजैक्ट के आने का भी रोष था।
    बड़ी बात यह भी थी कि भाजपा के बड़े नेता भी सुखबीर के इस दौरे से दूर ही रहे। जिसको को लेकर लोगो के अलावा पार्टी नेताओं में भी चर्चा का माहौल बना रहा। वहीं चुनावों के वक्त सुखबीर जिस तरह से दो सालो में विकास के दावे कर रहे थे तो अब उनकी जुबान पर अढ़ाई साल हो गए यानिकि 2022 में पंजाब के चुनाव में सुखबीर अकाली दल की सरकार बनने का सपना संजोए हुए है और उनका कहना है कि तभी वह फिरोजपुर का विकास करवा सकते है।
    उन्होंने कहा कि यह जिला पिछड़ा हुआ है और आजादी के बाद किसी भी सरकार ने यहां के विकास में अहम योगदान अदा नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य में अगले अढ़ाई साल में अकाली-भाजपा की सरकार बनते साथ ही सीमावर्ती किसानो की भूमि की समस्या को पहली कैबिनेट में ही किसानो के नाम करवाया जाएगा। उन्होंने कहा देश के स्वास्थ्य मंत्री से मिलकर उन्होंने फिरोजपुर में पीजीआई सैटेलाइट सैंटर को पास करवाया है। सुखबीर ने कहा कि बार्डर क्षेत्र में बड़ी इंडस्ट्री लगवाने को लेकर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से अपील की है ताकि यहां का पिछड़ापन दूर किया जा सके।
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्द्र सिंह पर बरसते हुए उन्होंने कहा कि पिछली सरकार की हरेक योजना को बंद करने में मुख्यमंत्री अमरिन्द्र सिंह ने कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने कि कांग्रेस के सभी विधायक रेत माफिया पर लगे हुए है और इस बारे में पार्टी के पूर्व प्रधान भी बोल चुके है कि उनकी सरकार में कांग्रेसी लूटने में लगे हुए है।

 

Related Articles

Back to top button