Ferozepur News

देव समाज काॅलेज फाॅर वूमेन फिरोजपुर के प्राचार्या डाॅ0 संगीता को मिला नेशनल एडुट्रस्ट ऑफ इंडिया 2024-25 द्वारा मिला सर्वश्रेष्ठ प्राचार्या का खिताब

देव समाज काॅलेज फाॅर वूमेन फिरोजपुर के प्राचार्या डाॅ0 संगीता को मिला नेशनल एडुट्रस्ट ऑफ इंडिया 2024-25 द्वारा मिला सर्वश्रेष्ठ प्राचार्या का खिताब

देव समाज काॅलेज फाॅर वूमेन फिरोजपुर के प्राचार्या डाॅ0 संगीता को मिला नेशनल एडुट्रस्ट ऑफ इंडिया 2024-25 द्वारा मिला सर्वश्रेष्ठ प्राचार्या का खिताब

फिरोजपुर , 8-6-2024: देव समाज कॉलेज फॉर वुमेन, फिरोजपुर शैक्षणिक, सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ का ए़़़ ग्रेड प्राप्त कॉलेज है। कॉलेज चेयरमैन श्रीमान निर्मल सिंह ढिल्लों की छत्रछाया एवं प्राचार्या डाॅ. संगीता के नेतृत्व में निरंतर तरक्की के पथ पर अग्रसर है। इसी कड़ी के तहत देव समाज कॉलेज फॉर वूमेन फिरोजपुर शहर ने नेशनल एडुट्रस्ट ऑफ इंडिया 2024-25 द्वारा प्रदान किए गए जिला पर्यावरण पुरस्कार का विजेता बनकर नाम रोशन किया । प्राचार्या डाॅ0 संगीता शर्मा ने जैव विविधता, पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता, हरियाली, जल एवं स्वंच्छता प्रबंधन के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य किए है। जिसके फलस्वरूप डाॅ0 संगीता को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रिंसिपल के रूप में सम्मानित किया गया। डाॅ0 संगीता द्वारा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक ही नही बल्कि नवाचारों के माध्यम से अनेको कार्याे किए गए।

यह पुरस्कार पर्यावरण के प्रति निष्ठा समर्पण और प्रतिबद्धता का प्रमाण है। उन्होंने बताया कि देव समाज काॅलेज फाॅर वूमेन फिरोजपुर को पहले भी जिला ग्रीन चेपियनशिप अवार्ड मिल चुका है। इसके साथ ही प्राचार्या डॉ. संगीता के कुशल मार्गदर्शन में, देव समाज कॉलेज फॉर वूमेन के स्नातकोत्तर जूलॉजी विभाग की प्रमुख डॉ. मोक्षी को छात्राओं के बीच पर्यावरण संरक्षण और स्थिरता को बढ़ावा देने में उनकी उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए नेशनल एडुट्रस्ट ऑफ इंडिया द्वारा 2024-25 के सर्वश्रेष्ठ शिक्षक के रूप में सम्मानित किया गया। यह प्रतिष्ठित पुरस्कार जीतना हमारे पर्यावरण पर सकारात्मक प्रभाव डालने के प्रति उनकी लगन, नवाचार और प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

उनके प्रयासों ने दूसरों को भी इस दिशा में कदम उठाने के लिए प्रेरित किया है। इसके अलावा, पर्यावरण शिक्षा को शिक्षण प्रथाओं में एकीकृत करने के प्रति उनका समर्पण और प्रतिबद्धता वास्तव में असाधारण रही है, और यह बहुत खुशी की बात है कि उन्हें उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए पहचाना गया है। इस मौके काॅलेज चेयरमैन श्रीमान निर्मल सिंह ढिल्लों ने इस उपलब्धि के लिए समूह स्टाॅफ को अपनी शुभकामनाएं दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button