Ferozepur News

देव समाज काॅलेज फाॅर वूमेन फिरोजपुर के वनस्पति विभाग द्वारा विष्व जीव विभिन्नता दिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन

देव समाज काॅलेज फाॅर वूमेन फिरोजपुर के वनस्पति विभाग द्वारा विष्व जीव विभिन्नता दिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन

देव समाज काॅलेज फाॅर वूमेन फिरोजपुर के वनस्पति विभाग द्वारा विष्व जीव विभिन्नता दिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन

फिरोजपुर, 22.5.2021 देव समाज कॉलेज फॉर वूमेन फिरोजपुर शहर प्रधानाचार्या डॉ रमनीता शारदा के कुशल दिशा निर्देशन अधीन विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों में संलग्न है। वनस्पति विभाग की तरफ से विश्व जीव विभिन्नता दिवस के उपलक्ष्य पर डी.बी.टी. स्टार काॅलेज योजना के अंतर्गत एक दिवसीय राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजित किया गया। जिसका विषय ’बायोडायवर्सिटीः इकोसिस्टम टू हयूमन वेलफेयर एंड कनसरन्स’ रहा। इस वेबिनार में डाॅ0 श्रीकर पंत, सीनियर असिसटेंट प्रोफेसर वनस्पति विभाग व कोआरर्डीनेटर, सेंटर फाॅर बायोडायर्विर्सटी स्टडीस, बी.जी.एस.बी. यूनिवर्सिटी, राजौरी, जम्मू कशमीर विषय विशेषज्ञ के रूप में उपस्थित हुए। वेबिनार में देश के विभिन्न हिस्सों से लगभग 200 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
डाॅ0 श्रीकर पंत ने अपने भाषण के दौरान जीव विभिन्नता व मानवीय जीवन पर इसके प्रभाव पर चर्चा की। उन्होंने मनुष्य के सामाजिक एवं आर्थिक जीवन में भी जीव विभिन्नता की सार्थक भूमिका पर प्रकाश डाला। डाॅ0 श्रीकर पंत ने शुद्ध हवा, पानी, वनस्पति व अन्य जीवों के रूप में उपलब्ध प्राकृतिक खज़ानों की महत्ता बताते हुए उन्हें सहेजने के लिए प्रतोसाहित किया। डाॅ0 पंत ने वेबिनार के अन्त में प्रतिभागियों के प्रश्नों के उत्तर भी दिए।
उल्लेखनीय हैं कि इस वेबिनार में समन्वयक की भूमिका डाॅ0 गीताजली तथा मध्यस्थ की भूमिका छात्रा पारूल प्रीत गिल, बी.एस.सी. द्वितीय भाग देव समाज काॅलेज फाॅर वूमेन ने निभाई।
कॉलेज प्रधानाचार्य डॉ रमनीता शारदा ने कार्यक्रम के सफल आयोजन पर वनस्पति विभाग के अध्यक्ष डाॅ0 मनीष कुमार तथा विभाग के अन्य शिक्षकों को मुबारकबाद दी। श्री निर्मल सिंह ढिल्लों चेयरमैन देव समाज कालेज फाॅर वुमेन , ने इस अवसर पर विभाग को अपनी शुभकामनाएं दी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button