Ferozepur News

कांग्रेस के नेता सिर्फ डींग मारने का काम कर रहे हैं और यही कारण है कि देश के अधिकांश चुनाव में जनता ने कांग्रेस को मुंह तक नहीं लगाया :शेर सिंह घुबाया

LASTDAY BJP RALLY AT FZR

फिरोजपुर २३ ( )नगर कौंसिल चुनाव में प्रचार के अंतिम दिन भारतीय जनता पार्टी और शिरोमणि अकाली दल ने दिल्ली गेट में जनसभा का आयोजन किया। सभा को सांसद शेर सिंह घुबाया और भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष कमल शर्मा ने संबोधित किया। इस मौके पर सांसद घुबाया ने कांग्रेस के विधायक परमिंदर सिंह पिंकी पर निशाना साधते कहा कि फिरोजपुर से चंडीगढ़ तक एक्सप्रेस चलाने के लिए वे लगातार मेहनत करते रहे और इस मुद्दे को संसद से लेकर रेल मंत्रालय तक उठाते रहे, लेकिन  कांग्रेस के नेता इसका लाभ लेने की चेष्टा कर रहे हैं। उन्होंने भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष कमल शर्मा की तारीफ करते कहा कि उनके आने के बाद जिले में विकास की गति में काफी तेजी आई है। इस मौके पर कमल शर्मा ने कहा कि उनकी पार्टी ने हमेशा विकास की तरफ ही ध्यान दिया है और शहर में जितने विकास हो रहे हैं वह किसी से छिपे नहीं हैं। उन्होंने कहा कि सीवरेज से लेकर, स्ट्रीट लाइटें और गलियों का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। कमल शर्मा ने सवाल किया कि आखिर तीस साल तक फिरोजपुर के विकास की तरफ कांग्रेस ने ध्यान क्यों नहीं दिया, जबकि केंद्र से लेकर राज्य तक इनकी सरकार रही है। वहीं केंद्र में भाजपा की सरकार है और मात्र नौ माह में भाजपा ने जितना काम किया है वह जनता से छिपा नहीं है। उन्होंने कहा कि साढ़े चार साल में फिरोजपुर की तस्वीर ही बदल जाएगा। कमल शर्मा ने कहा कि जनता का इसी तरह से प्यार मिलता रहा तो विकास कार्यो में वे पीछे नहीं हटेंगे। वहीं कांग्रेस के नेता सिर्फ डींग मारने का काम कर रहे हैं और यही कारण है कि देश के अधिकांश चुनाव में जनता ने कांग्रेस को मुंह तक नहीं लगाया। उन्होंने जनता से अपील की है कि वे पच्चीस तारीख को होने वाले नगर कौंसिल चुनाव में भाजपा अकाली प्रत्याशियों के सिर जीत का सेहरा बांधे विकास कार्य वे करवाएंगे।

Related Articles

Back to top button