Ferozepur News

इंद्र गुप्ता कैंट भाजपा मंडल के प्रधान बने

इंद्र गुप्ता कैंट भाजपा मंडल के प्रधान बने

फिरोजपुर, 23.2.2023:
युवा भाजपा नेता इंद्र गुप्ता को भारतीय जनता पार्टी द्वारा कैंट मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इंद्र गुप्ता पार्टी के सीनियर नेता राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी के करीबी माने जाते है और उनकी छावनी में अच्छी पकड़ है। 1984 से आरएसएस की शाखा से अपने कॅरियर की शुरूआत करने वाले इंद्र गुप्ता 1987 में बजरंग दल के छावनी के सह:संयोजक बने। उसके बाद विश्व हिन्दू परिषद के कैंट के सह: संयोजक, 1998 में धर्म जागरण मंच में कैंट संयोजक, 2002 में भाजपा में वार्ड प्रधान, 2005 में छावनी मंडल सचिव, 2012 में विधानसभा सोशल मीडिया इंचार्ज, 20017 में जिला सोशल मीडिया प्रभारी रह चुके है।
इंद्र ने कहा कि पार्टी ने जो उन्हें जिम्मेदारी है उसे पूरी तनदेही के साथ निभाएंगे। उनके द्वारा पार्टी कार्यकर्ताओ को एकजुट करने के अलावा पार्टी की बढ़ौतरी में कार्य किए जाएंगे। उनके मंडल प्रधान बनने पर जिला सचिव अंकुश जैन, डा. कुलभूषण शर्मा, युवा मोर्चा के पंजाब उपाध्यक्ष अभिषेक धवन सहित अन्य ने उन्हें बधाई दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button