Ferozepur News

भारतीय रेलवे महिला टीम ने नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप व वॉलीबॉल सीनियर फेडरेशन कप में सिल्वर मैडल जीता

फिरोजपुर 28.2.2020: भारतीय रेलवे महिला टीम ने 2020 में आयोजित नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप व वॉलीबॉल सीनियर फेडरेशन कप (15 से 21 फरवरी) में सिल्वर मैडल जीता | इस टीम के कोच श्री गुरजोत सिंह थे जो फिरोजपुर मंडल के लुधियाना में रिजर्वेशन सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत है |

मंडल रेल प्रबंधक श्री राजेश अग्रवाल तथा वरिष्ठ मंडल खेल अधिकारी श्री सुधीर कुमार सिंह ने श्री गुरजोत सिंह को उनके इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि आपके कुशल प्रशिक्षण में भारतीय टीम इसी तरह बेहतर प्रदर्शन कर पदक जीतता रहे |

श्री गुरजोत सिंह वॉलीबॉल के अन्तर्राष्ट्रीय खिलाडी रहे है | 2015 में भारतीय रेलवे के साथ-साथ भारत सरकार ने भी इनको वॉलीबॉल का राष्ट्रिय कोच नियुक्त किया | इनके पिता का नाम श्री सुखदेव सिंह है | श्री सिंह ने बताया कि वे पहले पंजाब पुलिस में कार्य करते थे लेकिन भारतीय रेलवे में बेहतर सुविधा होने के कारण 2003 में वे रेलवे से जुड़े | उन्होंने रेलवे को धन्यवाद देते हुए कहा कि रेल द्वारा नौकरी देने के कारण उनका प्रैक्टिस करना आसान हुआ |

कोच के रूप में इनकी उपलब्धियां निम्नलिखित है :-
1. वर्ल्ड रेलवे वॉलीबॉल चैंपियनशिप-2019 (बुल्गारिया)- स्वर्ण पदक (भारतीय रेलवे टीम के कोच)
2. इन्टरनेशनल गोल्ड कप-2019 (दोहा)-रजत पदक (भारतीय टीम के कोच)
3. एशियाई गेम-2018 (जकार्ता)- (भारतीय टीम के कोच)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button