Ferozepur News

भाजपा के राणा सोढ़ी ने निकाली तिरंगा रैली, आवास पर लहरया राष्ट्रीय ध्वज

राणा सोढ़ी ने गुरूद्वारा सारागढ़ी साहिब में सफाई की सेवा की

भाजपा के राणा सोढ़ी ने निकाली तिरंगा रैली, आवास पर लहरया राष्ट्रीय ध्वज

भाजपा के राणा सोढ़ी ने निकाली तिरंगा रैली, आवास पर लहरया राष्ट्रीय ध्वज
– पूर्व प्रदेशाध्यक्ष कमल शर्मा की पत्नी शशि शर्मा के साथ मिलकर निकाला कैंडल मार्च-
-राणा सोढ़ी ने गुरूद्वारा सारागढ़ी साहिब में सफाई की सेवा की-

हरीश मोंगा

फिरोजपुर, 16-8-2024:
भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी द्वारा 78वें आजादी दिवस की पूर्व संध्या पर नगर में तिरंगा रैली निकाली गई। बाइक पर स्वार होकर राणा ने हाथो में राष्ट्रीय ध्वज पकड़ पूरे सैँकड़ो की संख्या में युवाओ के साथ बाजारो में रैली निकाल भारत माता की जय घोष के नारे लगाए। सर्वप्रथम सोढ़ी ने खुद अपने समर्थको के साथ गुरूद्वारा सारागढ़ी साहिब में सफाई की सेवा की और उसके बाद श्री गुरू ग्रंथ साहिब के आगे नतमस्तक होकर सरबत के भले की कामना करने के बाद तिरंगा रैली शुरू की। सोढ़्ी ने कहा अनेको शूरवीरो के बलिदान के बाद देश को आजादी मिली है, इसे यूही नहीं जाने देना चाहिए। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारी शान है और इसकी आन, बान, शान के लिए हरेक को प्रयत्त्न करना चाहिए। राणा सोढ़ी ने कहा कि बेशक हम आजाद हो गए है, लेकिन अब भी कुछ कुरीतिया समाज में फैली हुई है, जिनसे आजादी लेना समय की बड़ी मांग है।

भाजपा के राणा सोढ़ी ने निकाली तिरंगा रैली, आवास पर लहरया राष्ट्रीय ध्वज
आजादी दिवस पर सोढ़ी द्वारा अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज लहराने की रस्म अदा की गई। उन्होंने अपनी सुरक्षा में तैनात जवानो के साथ ध्वज लहराकर सलामी दी और राष्ट्रीय गान गाया। उन्होंने आजादी दिवस की खुशी में सभी को मिठाईयां भी बांटी।
सोढ़ी ने हुसैनीवाला में शहीद-ए-आजम भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरू के समाधि स्थल पर जाकर श्रद्धा के पुष्प अर्पित किए।
भाजपा के राणा सोढ़ी द्वारा जिला प्रधान शमशेर ङ्क्षसह काक्कड़ व महरूम पूर्व प्रदेशाध्यक्ष कमल शर्मा की पत्नी शशि शर्मा के साथ शहर में कैंडल मार्च भी निकाला।
इस अवसर पर जिला प्रधान शमशेर ङ्क्षसह काक्कड़, मनजीत सिंह राय, दविन्द्र बजाज, अश्विनी ग्रोवर, राजेश निंदी, लखबीर ङ्क्षसह, अमरजीत सिंह घारू, सौरभ शर्मा, लवली बिंद्रा, विक्की सिद्धू, दविन्द्र जंग, मन्नी खन्ना, लक्की बेदी, एकता मुंजाल, एडवोकेट सुरिन्द्रपाल सिंह, गुरप्रीत सिंह, राजनबीर, राजबीर भुल्लर, अभय प्रताप, जगा, सोमा प्रधान सहित अन्य उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button