Ferozepur News

पांच वर्ष की हुई फिरोजपुर फाऊंडेशन – आप की बदौलत

स्थापना दिवस पर होगा श्याम संकीर्तण

पांच वर्ष की हुई फिरोजपुर फाऊंडेशन, रोजाना 1500 जरूरतमंदो के मुंह में अन्न का निवाला डाल मिटा रही भूख
स्थापना दिवस: -शहर-छावनी में चल रहे 5 लंगर, गौ सेवा, जल सेवा, पर्यावरण के क्षेत्र में भी फाऊंडेशन कर रही कार्य-
शहर में कोई भूखा ना सोए का नारा लेकर वालंटियर निष्काम भाव से करते है सेवा-

पांच वर्ष की हुई फिरोजपुर फाऊंडेशन - आप की बदौलत
फिरोजपुर, 28-7-2029:
शहर में कोई भूखा ना सोए का नारा लेकर दिन-रात लंगर बांट रही फिरोजपुर फाऊंडेशन 5 वर्ष की हो गई है। एक समय से लंगर से शुरू हुआ संस्था का सफर अब दिन में 5 लंगर तक पहुंच गया है और रोजाना 1500 जरूरतमंदो के मुंह में अन्न का निवाला डालकर उनकी भूख मिटाने की कोशिश की जा रही है। शहर-छावनी सहित देश-विदेश के अनेको लोग वर्तमान में फाऊंडेशन के कार्यो को देखकर इसके साथ जुड़ चुके है और सेवा के कार्यो में हमेशा योगदान देने में अहम भूमिका निभाते है।
फिरोजपुर फाऊँडेशन के निर्देशक शैलेन्द्र शैली बबला बताते है कि उनका शहर के माल रोड़ पर रैस्टोरेंट है। उनके पास कुछ युवा भोजन बनवाने आते थे। उन्होंने जब उनसे पूछा कि वह भोजन किधर लेकर जाते है तो उनसे पता चला कि वह सिविल अस्पताल में मरीजो को वितरित करते है। उसके बाद उनके मन में ऐसा बदलाव आया कि उन्होंने अपने रैस्टोरेंट की चिंता छोड़ बीमार लोगो की सेवा में अपना जीवन लगा दिया। शुरूआती दौर में उन्होंने अपने मित्रो के सहयोग से एक समय का भोजन शुरू किया। उसके बाद ईश्वर की ऐसा कृपा हुई की लोग जुड़ते गए और काफिला बढ़ता चला गया। शैलेन्द्र ने बताया कि पहले उनके रैस्टोरेंट में ही लंगर पकाया जाता था, बाद में उन्होंने लंगर के लिए अगर किचन बनाई और वहां मशीनो के माध्यम से हाईजैनिक लंगर तैयार किया जाता है। सभी लंगर स्थलो पर वालंटियर गर्मी, सर्दी और बारिश की परवाह किए बिना निष्काम भाव से सेवा करते है।

पांच वर्ष की हुई फिरोजपुर फाऊंडेशन - आप की बदौलत
शहर में चलते है पांच लंगर
सुनील अरोड़ा सोनू ने बताया कि सिविल अस्पताल में सुबह व शाम लंगर के अलावा रोजाना शाम को दिल्ली गेट चौंक, मक्खू गेट चौँक और छावनी के बाजार नंबर 2 में लंगर वितरित किया जाता है। जहां पर 1500 से ज्यादा लोगो को भोजन वितरित किया जाता है। उन्होंने कहा कि कुछ परिवार ऐसे है, जिनके घरो में उनके वालंटियर दोपहर व शाम को भोजन के पैकेट देकर आते है। उन्होंने कहा कि उनके भोजन में रोटी, चावल, दाल, दूध, दलिया होता है। उनका कभी मैन्यू नहीं बदलता है। फाऊंडेशन द्वारा धान और गेहूं के सीजन में छावनी दाना मंडी में किसानो, मजदूरो सहित अन्य लोगो के लिए लंगर की व्यवस्था की जाती है।
संस्कृति संरक्षण व परिवार प्रबोधन
मुकेश कक्कड जिम्मी ने बताया कि हिन्दू संस्कृति के संरक्षण व परिवार प्रबोधन को बढ़ावा देने के लिए संस्था द्वारा समय-समय पर कार्यक्रम आयोजित किए जाते है। होली, दीवाली, सावन, जन्माष्टमी को धूमधाम से सभी सदस्यो के परिवारिक सदस्यो के साथ मिलकर मनाया जाता है। वर्तमान में टूटते परिवारो को बचाने के लिए परिवार प्रबोधन कार्यक्रम भी करवाए जाते है ताकि सभी परिवारिक सदस्य आपस में जुड़े रहे।
शहर में पहला शव वाहन
विशाल सेठी ने बताया कि फाऊंडेशन द्वारा शहरियो की सेवा के लिए पहला एयर कंडिशनर शव वाहन बनवाया गया है, जिसमेंं शहर-छावनी के लोग किसी भी सदस्य की मृत्यु के समय शव को शमशान भूमि तक ले जाने में इस्तेमाल कर सकते है। उन्होंने बताया कि इससे पहले फाऊंडेशन द्वारा शव रखने के लिए फ्रिजर भी बनवाया गया है।
ये चल रहे प्रकल्प
लंगर वितरण के अलावा फिरोजपुर फाऊंडेशन गौ सेवा में अहम भूमिका निभाती है। वालंटियर द्वारा प्रत्येक रविवार को छावनी की गोपाल गौशाला में जाकर गौ माता की सेवा की जाती है और उन्हें हरा चारा सहित अन्य खाद्य सामग्री खिलाई जाती है। फाऊंडेशन द्वारा पर्यावरण की संभाल के लिए पौधा रोपण अभियान अलावा खुशियों का कारवां प्रकल्प के तहत सरकारी स्कूलो में विद्यार्थियो को स्कूल बैग, वॉटर बोतल, स्टेशनरी सहित अन्य सामान वितरित किया जाता है। पिछले साल आई बाढ़ के दिनो में फाऊंडेशन द्वारा खुले दिल से पीढि़तो की सेवा की गई थी।
शमशान में निष्काम जल सेवा
शहर व छावनी के शमशान भूमि में फाऊंडेशन द्वारा निष्काम जल सेवा शुरू की गई है। संस्था ने शमशान में एक जगह में सुरक्षित रूप से फ्रिज लगाकर उसमें पानी के गिलास रखे है। जब कोई शहरी शमशान में जाता है तो फाऊंडेशन की निष्काम जल सेवा का सभी को खूब लाभ मिलता है। इसके अलावा फाऊंडेशन द्वारा एक वॉटर टैंक की गाड़ी भी बनवाई गई है, जिसकी 1300 लीटर की कैपेसटी है और उसमें 8 घंटे लगातार पानी ठंडा रहता है। सदस्यो द्वारा इसका इस्तेमाल सिविल अस्पताल में मरीजो व उनके परिजनो को पानी पीलाने में किया जाता है। फाऊंडेशन द्वारा सामाजिक कार्यक्रमो में भी इस वॉटर गाड़ी को भेजा जाता है।
स्थापना दिवस पर होगा श्याम संकीर्तण
स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में फिरोजपुर फाऊंडेशन द्वारा श्री खाटू श्याम का संकीर्तण करवाया जा रहा है। जिसमें विभिन्न राज्यो से सुप्रसिद्ध भजन गायक भी पहुंच रहे है। सदस्यो द्वारा भविष्य में भी समाज में इसी तरह सेवा जारी रखने की प्रभु चरणो में कामना की जाएगी। सदस्यो ने कहा कि उनके द्वारा स्थापना दिवस को बड़ेे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button